Lakhimpur Khiri News: पंचायत में स्ट्रीट लाइट भुगतान पर उठे सवाल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। विकास खंड गोला की ग्राम पंचायत जड़ौरा में वित्तीय वर्ष 2016-17 में स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए 2.43 लाख रुपये के भुगतान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता बृजकिशोर ने डीएम को शपथपत्र एवं दस्तावेजों के साथ शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि पूर्व प्रधान अनुराग मिश्रा के कार्यकाल में स्ट्रीट लाइट स्थापना के नाम पर दो किस्तों में 1.08 लाख रुपये और 1.35 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। हालांकि मौके पर स्ट्रीट लाइटें स्थापित नहीं मिलीं और उनके लिए वैध विद्युत कनेक्शन भी नहीं कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.