Lakhimpur Khiri News: पंखे से लटकता मिला महिला का शव
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। श्यामल डेरी में बॉयलर पर काम करने वाले शुभम पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, निवासी इंटौंजा, लखनऊ की पत्नी सोनी (25) ने शनिवार शाम करीब 4:30 बजे कमरे के अंदर पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.