लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। रमियाबेहड़ ब्लाक के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलही में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा और सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत लखाही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ श्रद्धा गुप्ता,बीईओ फूलचंद की उपस्थिति में हुआ। योगासन एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय दरेरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय दुलही और लखाही की...