Lakhimpur Khiri News: नौ माह की बच्ची को खींच ले गए बंदर, शोर मचाने पर छोड़ा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर रेंज और थाना हैदराबाद के गांव महेशपुर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। महेशपुर में बंदर अब तक कई लोगों को काट चुके हैं। लोग घरों से अकेले बच्चों को बाहर भेजने में डरते हैं। गुरुवार को महेशपुर में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर बंदरों का एक झुंड झपट पड़ा। परिजनों के शोर मचाने पर बच्ची को छोड़कर बंदर भाग गए। लहूलुहान बच्ची को परिजनों ने गोला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। महेशपुर रेंज और थाना हैदराबाद के गांव महेशपुर निवासी अरुण कुमार का घर महेशपुर बाजार के पास है। अरुण की नौ माह की बच्ची रिमझिम घर के बाहर खाट पर बैठी खेल रही थी। इसी बीच बंदरों का एक झुंड खेल रही बच्ची पर झपट पड़ा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके बाबा सियाराम सहित परिवार के लोग दौड़ पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.