लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। बुधवार सुबह दरेरी गांव के रामकुमार मौर्य के खेत में कुछ लोगों ने एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। इतना बड़ा मगरमच्छ देख लोगों को दहशत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन दारोगा अखिलेश रावत, वनकर्मी अक्षय मौर्य और राजन के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद नौ फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसे ले जाकर सरयू नदी में छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...