Lakhimpur Khiri News: नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन, श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं राष्ट्रीय जागरण कार्यक्रम का बुधवार को चौथे और अंतिम दिन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। तेज महिंद्रा सरस्वती स्कूल के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भी यज्ञ में भाग लेकर विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में टोली नायक मानसिंह वर्मा और विवेकानंद जय सिंह के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। प्रज्ञा गीतों के गायन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.