Lakhimpur Khiri News: नेत्रहीन दंपति की फरियाद पर तुरंत एक्शन, मौके पर बना कार्ड
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: जनता दर्शन में बुधवार को गांव छाउछ निवासी मनोज कुमार (30) और उनकी पत्नी अंजना देवी (25) पहुंचे। दोनों ही नेत्रहीन हैं, अपनी आजीविका और राशन की समस्या लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह के समक्ष पहुंचकर दर्द बताया। उनकी व्यथा सुनते ही डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बिना देर किए अधिकारियों को तलब कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने डीएसओ सीमा त्रिपाठी को मौके पर बुलाकर दंपती की पात्रता से जुड़ी सभी औपचारिकताएं तत्काल पूरी कराईं। जरूरी प्रक्रिया पूर्ण होते ही नेत्रहीन दंपति का अंत्योदय राशन कार्ड जारी करा दिया गया, जिससे अब उन्हें नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को केव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.