लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कृष्णा वाटिका में रोटरी क्लब गोला मुस्कान की ओर से प्रथम करवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करीब 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में लखीमपुर से पहुंचीं निर्णायक प्रीति सिंह और नूपुर महेंद्र ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अतिथि निर्णायकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती का स्मरण किया। महोत्सव के प्रथम चरण में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 24 महिला प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में पूर्णिमा गुप्ता ने प्रथम, शालिनी गुप्ता ने द्वितीय और श्रेया अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: फ्रेंड्स फॉरएवर ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ...