लखीमपुरखीरी, नवम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे युवक की हमलावरों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक, उसे दो गोलियां मारी गईं। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मितौली थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी 25 वर्षीय विपुल मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्रा किसान था। उसने अपने घर में परचून की दुकान भी कर रखी थी। रविवार को वह बाइक से दुकान का सामान लेने उमरपुर बाजार गया था। उसको कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। देर शाम बाजार से सामान लेकर वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गड़रिया चौराहे के पास मौजूद लोगों से उसका विवाद हो गया और दूसरे पक्ष ने उसे गोली मार दी। बताया जाता है कि हमलावरों ने विपुल पर तीन गोलियां चलाईं, जिसमें दो गोल...