Lakhimpur Khiri News: नीट में सफल अनुदेश का अकादमी में हुआ सम्मान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। श्री राजेन्द्र गिरि मेमोरियल अकादमी के मेधावी पूर्व छात्र अनुदेश मोहन मिश्र ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम घरथनियां निवासी अनुदेश मोहन मिश्र के पिता ललित मोहन मिश्र पेशे से शिक्षक हैं जबकि उनकी माता अर्चना देवी भी शिक्षिका हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक, विधायक अमन गिरि ने अनुदेश और उनके माता पिता को माल्यार्पण कर और मिष्ठान्न खिलाकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक मोहित पुरी और प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने अनुदेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके माता पिता को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 'भविष्य के डॉक्टरों' को मिला सम्मान, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.