Lakhimpur Khiri News: निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 250 लोगों ने कराई जांच
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत लखपेड़ा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत लखपेड़ा में लगे कैम्प में 250 लोगों ने आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान गंभीर दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने वाले मरीजों को संस्थान की ओर से मोहम्मदी स्थित अस्पताल ले जाया गया। जरूरतमंद लोगों को मौके पर चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। शिविर में लखपेड़ा के अलावा आसपास के गांव फत्तेपुर, खनवापुर, खंडवा और परेवा से भी नेत्र पहुंचे। जिनकी नेत्र जांच कर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान लखपेड़ा सरस्वती प्रताप तिवारी, पूर्व प्रधान राजकुमार तिवारी, पंचायत सहायक व सुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने शिविर में आए नेत्र रोगियों की मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.