लखीमपुरखीरी, जुलाई 13 -- Lakhimpur Khiri News: नगर के गांधीनगर निवासी सीतेश कुमार ने निर्माणाधीन मकान से मोटर पम्प चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार बांकेगंज रोड स्थित फायर स्टेशन के निकट उनका मकान निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए उन्होंने परिसर के पास मोटर पम्प लगवाया था। आरोप है कि 10 जुलाई की रात अज्ञात चोर मोटर पम्प चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...