Lakhimpur Khiri News: निर्माणाधीन पुलिया के मलबे से कार टकराने से चार घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। निघासन-पलिया स्टटे हाईवे पर शनिवार देर रात एक कार बेकाबू होकर निर्माणाधीन पुलिया के मलबे से टकरा गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में सवार चारों लोग जख्मी हो गए। इनमें से तीन को जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी गांव के पास शनिवार देर रात किसी समय खैरहनी गांव के पास हुए इस हादसे के समय कार में धौरहरा इलाके के होलागढ़ निवासी आनंद, इच्छारामपुरवा निवासी संदीप तथा निघासन कोतवाली के कुर्मिनपुरवा गांव के आशीष तथा पवन सवार थे। खैरहनी गांव के पास पिछले काफी समय से निर्माणाधीन पुलिया के पास किसी वजह से बेकाबू हुई कार पुलिया के मलबे से जा टकराई। इससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.