लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में रविवार रात निर्माणाधीन दीवार भर भराकर पड़ोसी की झोपड़ी पर गिर गई। छप्पर के नीचे सो रहे दंपत्ति और उसके दो बेटों समेत एक ही घर के चार लोग मलबे में दबकर जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला और उसके बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दिलावलपुर गांव निवासी अशोक कुमार अपनी पुरानी दीवार की मरम्मत करा रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे निर्माणाधीन दीवार अचानक पड़ोसी विक्रम लाल की झोपड़ी पर गिर गई। उस समय झोपड़ी के भीतर 34 वर्षीया माधुरी अपने दो बेटों 10 वर्षीय विराज और 8 वर्षीय राज के साथ सो रही थी। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन दीवार झोपड़ी पर गिरी,दम्पत्ति और दो बेटे जख्मी 38 वर्षीय विक्रम लाल भी उसी झोपड़ी में एक किनारे लेटे थे।...