Lakhimpur Khiri News: निघासन रोड पर गन्ने से भरी डबल ट्राली पलटी, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां, संवाददाता। चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होते ही नगर की सड़कों पर ओवरलोड गन्ना वाहनों और डबल ट्रालियों की आवाजाही बढ़ गई है। क्षमता से अधिक गन्ना लादकर दौड़ रहे ये वाहन राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और असंतुलित तरीके से चल रही डबल ट्रालियों के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। इसकी बानगी बुधवार रात करीब नौ बजे नगर के निघासन रोड पर देखने को मिली। यहां लक्ष्मी शटरिंग हाउस के पास गन्ने से लदी एक डबल ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्राली पलटने से सड़क पर गन्ना बिखर गया और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.