Lakhimpur Khiri News: निघासन के ईओ को मिला सिंगाही का अतिरिक्त प्रभार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। नगर पंचायत सिंगाही के प्रभारी ईओ बनाए गए पूर्व एसडीएम राजीव निगम के तबादले के बाद करीब पंद्रह दिनों से सिंगाही नगर पंचायत में ईओ का पद खाली चल रहा था। अपनी अतिरिक्त प्रभार के रूप में तैनाती के बाद सोमवार को निघासन नगर पंचायत के ईओ दिनेश शुक्ल ने चार्ज ले लिया। यहां पहुंचे चेयरमैन मो. कय्यूम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक अखिलेश मिश्र, लिपिक सुरेंद्र सिंह, सभासद और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.