लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: खमरियाझ सदर तहसील का गांव रेहरिया बाढ़ की चपेट में हैं। गांव जाने के रास्ते डूब चुके हैं। गांव में कटान भी शुरू हो चुका है।शनिवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह सदर तहसीलदार मुकेश वर्मा के साथ नाव के जरिए रेहरिया गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से मुलाकात की और लंच पैकेट बांटे। एडीएम के साथ गई मेडिकल टीम द्वारा बीमार व्यक्तियों को मौके पर दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार द्वितीय एवं क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य लेखपाल व राजस्वकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान एडीएम ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिया कि उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 12 गांव और आए बाढ़ की चपेट में, पांच तहसीलें प्रभावित राजस्व अधिकारियों को ताकीद करते ...