Lakhimpur Khiri News: नाले में मिला 45 वर्षीय अधेड़ का शव
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की राजापुर चौकी इलाके में राजापुर नहरिया के पास शनिवार शाम नाले में एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त 45 वर्षीय शेखर वर्मा पुत्र स्व. रामगुलाब निवासी सलेमपुर कोन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शेखर किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचे। अब उनका शव नाले में मिला। पुलिस ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका जता रही है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.