Lakhimpur Khiri News: नाले का अतिक्रमण हटते ही तेज हुई पानी की निकासी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। बारिश के पानी से जलमग्न भारत भूषण कॉलोनी के लोगों को बुधवार को राहत की उम्मीद जगी। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और भारत भूषण कॉलोनी से गोला देहात होते हुए नवीन बाईपास तक जाने वाले नाले की सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। नाले का अवरुद्ध हिस्सा खुलते ही पानी का बहाव शुरू हो गया और कॉलोनी में भरे पानी की निकासी तेज हो गई। नगर पालिका की टीम के अतिक्रमण हटाने पहुंचते ही कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विरोध कर रहे लोगों ने महिलाओं को आगे कर दिया। स्थिति को देखते हुए महिला दरोगा समेत महिला पुलिसकर्मियों को भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.