लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोठिया के गंगापुरवा गांव में बारिश के बाद जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है। गांव के कई रास्ते तालाब का रूप ले चुके हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्गों को आने-जाने में हो रही है। घरों के सामने गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। वहीं कीचड़ और गंदे पानी के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण अरुण कुमार ने बताया कि नालियों की सफाई ...