लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बे के शास्त्रीनगर मोहल्ले में बनाए जा रहे मुख्य नाले में मोहल्ले के लोगों ने दो सूत की पतली सरिया और घटिया सामग्री लगाने की शिकायत की। कुछ लोगों ने इसके फोटो और वीडियो लेकर अफसरों तथा मुख्यमंत्री कार्यालय तक ट्वीट कर दिया। इस पर पगर पंचायत के जेई ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने ठेकेदार को चार सूत की सरिया डालने और नाले को टेढ़ामेढ़ा न बनाकर सीधा रखने की हिदायत दी। निघासन के शास्त्री नगर में गंदे पानी के निकास के लिए पलिया रोड से तहसील तक चौड़ा नाला बनाने का काम चल रहा है। इसका ठेका किसी केडी कंस्ट्रक्शन नामक संस्था ने लिया है। दो दिन पहले नाला खोदने के बाद मंगलवार से इसके नीचे और दाहिने-बाएं सरियों का जाल बनाया गया। मोहल्ले के लोगों ने नाले की तलहटी में और इसकी अगल-बगल की दोनों दीवारों पर...