लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर, संवाददाता। बल्लीपुर स्कूल में महिला सुरक्षा तथा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विपरीत हालात में आत्मरक्षा करने, सजग रहने और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मझगईं एसओ सुनील मलिक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए किसी भी विषम या अप्रिय परिस्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेने की राय दी। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय बताते हुए छेड़छाड़ आदि जैसी कोई घटना होने पर बिना संकोच व डर के तुरंत पुलिस सहायता लेने को कहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आपात स्थितियों से निपटने के लिए आत्मरक्षा और सतर्कता बरतने के व्यावहारिक तरीके भी समझाए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मिशन ...