लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन, संवाददाता। गुरुवार को नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मूड़ा बुजुर्ग तथा पचपेड़ी गांवों के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के इंतजाम भी परखे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत और सवाल पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर परखा। नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी। साथ ही स्कूल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने टीचरों को स्कूलों में पढ़ाई का स्वच्छ और बेहतर और वातावरण बच्चों को मुहैया कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...