Lakhimpur Khiri News: नाबालिग को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। मझगई थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को मझगई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मझगई थाना अध्यक्ष सुनील मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोनिस निवासी गुलरा टांडा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह, कांस्टेबल रोबिन सिंह, सुगम त्यागी और रणजीत सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.