लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां । पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी अभियुक्त पर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर भाग ले जाने के अपराध में वांछित अभियुक्त मनजीत कुमार निवासी ग्राम बिहारी पुरवा थाना पलिया को क्षेत्र में गश्त के दौरान इटैया प्राइमरी विद्यालय के पास से हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...