Lakhimpur Khiri News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। यहां के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र का ही एक युवक अपने साथी की मदद से उसकी बेटी को भगा ले गया। पहले भी उसकी बेटी के पास एक मोबाइल मिला था, जिससे वह आरोपी से बातचीत करती थी। यह मोबाइल व सिम कार्ड युवक के द्वारा ही उपलब्ध कराया गया था। पीड़ित ने युवक के साथी पर एक अन्य मोबाइल नंबर से गाली-गलौच किए जाने की भी बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.