Lakhimpur Khiri News: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया और घर में रखे तीन मोबाइल फोन भी साथ ले गया। कोतवाली में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार किशोरी अपने परिजनों के साथ रहती थी। आरोप है कि गुप्ता कॉलोनी निवासी जय कश्यप उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले किशोरी को लखीमपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया जहां से वह घर में रखे तीन मोबाइल फोन भी साथ ले गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.