Lakhimpur Khiri News: नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली पसगवां पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव के ही सिपाही उर्फ गगन एक जुलाई की शाम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा किशोरी की शीघ्र बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.