लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां। रविवार सुबह भिड़ौरी गांव में अपनी नानी के घर आया दो साल का बच्चा खेलते हुए घर के बाहर से गायब हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद उसका शव घर के पास बनी पुलिया के नीचे भरे पानी में उतराता बरामद हुआ। सिंगाही थाने के मोतीपुर गांव निवासी अंकित शर्मा की पत्नी दो साल के बेटे शुभ को लेकर दो-तीन दिन पहले तिकुनियां कोतवाली की बेलरायां पुलिस चौकी के तहत भिड़ौरी गांव में अपने मायके आई थी। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कड़िया जाने वाली रोड के पास घर के बाहर खेल रहा शुभ अचानक गायब हो गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: लापता युवक का तालाब में मिला शव घरवालों ने इधर-उधर पूछताछ करने व ढूंढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर यूपी 112 सहित कोतवाली से पुलिसकर्...