लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: ममरी। गोविंदापुर स्थित सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में नवीन कार्यकारिणी प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को गहमा गहमी के माहौल में संपन्न हुआ। शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए राजकीय हाईस्कूल लाखुन के प्रधानाचार्य देवेंद्र निगम की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में सभी पदों के लिए एक एक नामांकन दाखिल हुआ। इसके चलते सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें नानचंद वर्मा अध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार उपाध्यक्ष, डॉ. उमेश चंद वर्मा प्रबंधक, प्रहलाद पटेल उप प्रबंधक और प्रेमचंद वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा अवनीश कुमार समेत अन्य सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...