लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। शुक्रवार शारदा नदी के जलस्तर में कुछ कमी आई है। लेकिन फसलों व गांवों के आसपास पानी अभी कम नहीं हुआ है। रास्तों पर भी पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों मे लगी फसलें जलप्लावित हो गयी हैं। कुचिलहा, नरहर, इच्छाराम पुरवा, खगई पुरवा, बडागांव, बसहा, ग्रंट नं 12, रंडौहा आदि गांव बाढ के पानी से घिर गये हैं। इन गांवों को जाने वाले रास्ते पानी से डूब गये हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर लोग आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे तक पानी, खेत जलमग्न, फसलों को भारी नुकसान गन्ना व धान की फसलों में पानी भरा हुआ है। अगर जल्द ही पानी खेतों से न निकला तो फसलों ...