लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: नगर के अलीगंज निवासी 34 वर्षीय प्रशांत शुक्ला की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अलीगंज निवासी श्याम प्रकाश शुक्ला के पुत्र प्रशांत शुक्ला शनिवार सुबह शौच जाने के बाद नहाने के लिए बाथरूम गए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया। परिजन आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। उनकी असमय मौत से पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक प्रशांत शुक्ला अलीगंज के पूर्व प्रधान राम प्रकाश शुक्ला के भतीजे थे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौत इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक है।

हिंदी...