Lakhimpur Khiri News: नहर पटरी से हटाया गया ओवरहाइट बैरियर
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। एनएच-730 स्थित फरधान टोल प्लाजा के पास खीरी ब्रांच नहर की शाखा खीरी की नहर पटरी पर टोल प्लाजा कर्मियों, प्रबंधन द्वारा लगाए गए ओवरहाइट बैरियर को आरटीआई के जरिए जानकारी मांगे जाने के बाद हटा दिया गया है। ग्रामीण जनहित सेवा समिति के प्रदेश महासचिव विकास शुक्ला ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत नहर विभाग से बैरियर लगाए जाने की अनुमति और उसकी वैधता के संबंध में जानकारी मांगी थी। विकास शुक्ला के अनुसार क्षेत्रवासियों ने उन्हें नहर पटरी पर लगाए गए बैरियर की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने आरटीआई के माध्यम से संबंधित विभाग से पूछा कि नहर पटरी पर बैरियर लगाने के लिए किस स्तर से अनुमति या एनओसी प्रदान की गई है। आरटीआई के बाद बैरियर हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी उन्हें 24 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.