लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: सीजीएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार युवा कनेक्ट-2026 नशा मुक्त फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्वयंसेविका साक्षी दीक्षित ने सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम् प्रस्तुत किया। इसके बाद प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार समाज और राष्ट्र को भी कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त रहकर विकसित भारत 2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत विद्य...