लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी राजू की 25 वर्षीया पत्नी गुड्डी की बुधवार को अज्ञात कारणों से अचानक हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद घरवाले उसे घर वापस ले आए। अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाल गोपाल नारायण सिंह गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...