Lakhimpur Khiri News: नव दुर्गा मंदिर का सातवां स्थापना दिवस आज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर के पश्चिमी दीक्षिताना स्थित नव दुर्गा मंदिर का सातवां स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रद्धा एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में माँ दुर्गा का विधि-विधान से पूजन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। यज्ञ के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.