Lakhimpur Khiri News: नवोदय में रोपे गए पौधे, दिया हरियाली का संदेश
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली, संवाददाता। कस्बे के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के शिक्षकों, ग्राम प्रधानों व छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपकर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रिंसिपल आरके सिंह, कन्नौज स्कूल के प्रिंसिपल संदेश कुमार पांडेय, कार्यालय अधीक्षक रजनीश श्रीवास्तव, मितौली के कार्यालय अधीक्षक अनूप मिश्रा, प्रधान मितौली नीरज कश्यप, मैनहन प्रधान गुड्डू पाल ने पौधे लगाकर किया। इसके बाद छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर शिक्षक अनिल कुमार सिंह, हनुमान मंदिर के पुजारी विपिन मिश्रा, वीडीओ मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.