लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज की सैधरी स्थित भूमि पर विद्या भारती से सम्बद्ध माधुरी देवी सरस्वती शिशु मन्दिर के नवीन भवन निर्माण का शुभारम्भ शुक्रवार को वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल प्रान्त प्रचारक, अवध प्रान्त, विशिष्ट अतिथि हेमचन्द्र क्षेत्रीय संगठन मन्त्री, विद्या भारती तथा रामजी सिंह प्रदेश निरीक्षक ने शिलान्यास शिला का अनावरण कर निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पूर्व विद्यालय के अध्यक्ष अजय कुमार भल्ला एवं प्रबन्धक डा. जय राम ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की नींव रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...