Lakhimpur Khiri News: नवविवाहिता का संदिग्ध हालत में मिला शव
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खरेहना में शुक्रवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुरालजनों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। खरेहना गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी सिंकी देवी (22) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में कमरे के अन्दर फांसी से लटकता हुआ बरामद हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देते हुए शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर बेटी की ससुराल पहुंचे। पिता ने ससुरालजनों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.