लखीमपुरखीरी, नवम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। दशहरा मेला मंच पर आयोजित स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जूनियर व सीनियर वर्ग दोनों में ही नवभारत स्कूल के बच्चों ने अपना परचम फहराया। जूनियर वर्ग में विद्यालय के विद्यार्थियों दिव्य साहू, आकर्ष यादव, रितिक सक्सेना, देवांश मौर्या, शौर्य प्रताप सिंह व सौभाग्य पांडे ने स्वच्छता अभियान पर आधारित प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की। वहीं सीनियर वर्ग में अभिराज वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह, सूर्यांश मौर्या, अनुभव गुप्ता और गगन गुजराती ने नीट परीक्षा मोटिवेशन विषय पर प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुति रही। दोनों वर्गों में विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम को विशेष प्रोत्साहन मिला नगरपालिका द्वारा इस नाटिका को आने वाले समय में अ...