Lakhimpur Khiri News: नवजात का शव बरामद
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के अदलाबाद गांव के बाहर विक्रम के गन्ने के खेत में मंगलवार अपराह्न चार बजे पुलिस को नवजात बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों से नवजात के शव के बारे में जानकारी ली। उधर गांव में नवजात के मिलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.