Lakhimpur Khiri News: नदी से निकलकर तालाब में आया मगरमच्छ का बच्चा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया थाना क्षेत्र में शारदा नदी से निकलकर मगरमच्छ का बच्चा गांव के पास तालाब में आ गया। ग्रामीणों ने देखा तो मगरमच्छ के बच्चे को तालाब से निकालकर फिर से शारदा नदी में पहुंचा दिया। धौरहरा वनरेंज और खमरिया थाना क्षेत्र के मंदूरा गांव के पास स्थित तालाब में मगरमच्छ का एक बच्चा देखा गया। मगरमच्छ को देखने के लिए लोग तालाब पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने मगरमच्छ और ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर तालाब से मगरमच्छ को बाहर निकाल लिया। गांव के विजेंद्र प्रताप भार्गव ने मगरमच्छ के बच्चे को शारदा नदी के तट पर ले जाकर नदी में पहुंचा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.