लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। गोमती श्रमदान मूवमेंट के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाकर नदी के घाटों और मंदिरों की साफ सफाई की है। चलाए जा रहे हैं अभियान में सदस्यों ने 5 किलोमीटर की परिधि में सफाई कार्य पूर्ण कर हरियाली के लिए पौधारोपण किए हैं। आयोजित अभियान में गौरव गुप्ता, अश्वनी राजपूत, योगेश त्रिवेदी, विजय कटियार, नारियल, अमित कुशवाहा और अनुभव गुप्ता समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाते हुए मिशाल पेश की है। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए नदी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन को पत्र लिखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...