लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद का स्थापना दिवस आज शनिवार को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं गोला मुक्तिधाम में भगवान शिव की ध्यानमग्न प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे पालिका सभागार में स्थापना दिवस समारोह के साथ होगी। इस दौरान नगर पालिका के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे गोला मुक्तिधाम में भगवान शिव की ध्यानमग्न प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। शिव प्रतिमा के अनावरण को लेकर नगरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...