Lakhimpur Khiri News: नगर पालिका संवारेगी छोटी काशी की सूरत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। छोटीकाशी कॉरिडोर के निर्माण के साथ ही गोला शहर को नया और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। नगर पालिका परिषद ने शहर के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में अलीगंज रोड से पौराणिक शिव मंदिर तक पूरे मार्ग को आधुनिक एवं आकर्षक सजावटी लाइटों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए सड़क किनारे फाउंडेशन बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि छोटी काशी कॉरिडोर के अनुरूप शहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक नगरी की भव्यता का अनुभव हो सके। उन्होंने बताया कि अलीगंज रोड से मंदिर तक आकर्षक डेकोरेटिव पोल और आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी जिससे रात के समय पूरा मार्ग जगमगाता नजर आएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.