Lakhimpur Khiri News: नगर पंचायत की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। नगर पंचायत परिसर में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से बनी डिजिटल लाइब्रेरी का बुधवार को उद्घाटन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने इस मुफ्त लाइब्रेरी से जरूरतमंद बच्चों को बड़ी सुविधा मिलने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा एमएलसी अवनीश कुमार सिंह व अनूप गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अनूप गुप्ता ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के जरिए पढ़ाई की गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराना है। चेयरमैन बद्रीप्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इससे ग्रामीण और कस्बों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.