Lakhimpur Khiri News: नकब लगाकर चोरों ने दो घरों से पार किया पांच लाख का माल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: मझगईं थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात दो घरों में सेंध लगाकर करीब पांच लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को चोरी का पता शनिवार सुबह चला। चोर दोनों घरों से सोने-चांदी के जेवर और कुछ नकदी बटोर ले गए। सूचना पाकर सीओ तथा एसओ ने मौका मुआयना किया। धर्मापुर के पचपेड़ा गांव निवासी जसवंत मौर्य के घर के सदस्य शुक्रवार रात बरामदे में सो रहे थे। अज्ञात चोर मकान के पीछे लगी खिड़की की जाली और सरिया तोड़कर अंदर घुस आए और कमरे को अंदर से बंद करके वहां रखी आलमारी व लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और बीस हजार रुपए नकद समेत करीब तीन लाख का माल समेट ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.