लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकरा पुलिस चौकी पर सावन माह और चेहल्लुम पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने की। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं और कोई भी व्यक्ति नई परंपरा शुरू करने का प्रयास न करे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चेहल्लुम के दौरान निकाले जाने वाले ताजिए की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। साथ ही जुलूस में दो साउंड सिस्टम और दो स्पीकर से अधिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पवार ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि कांवड़िए निर्धारित नियमों का पालन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...