Lakhimpur Khiri News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार रात को पूरे जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर लोगों ने पूजन सामग्री खरीदी। मंदिरों-घरों में कान्हा की पालकी सजाई गई। शाम होते ही भजन-कीर्तन की शुरुआत हो गई। पुलिस चौकी, थाना और जेल में भी कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उधर, युवाओं ने अपने तरीके से कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया। युवाओं ने केक खरीदा। इस पर हैप्पी बर्थडे कान्हा लिखवाया। रात 12 बजे केक काटकर हैप्पी बर्थडे कान्हा के साथ ही जमकर जश्न मनाया। रात 12 बजे पूरा जिला आतिशबाजी, पटाखों की आवाज और जयकारों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोग पिछले कई दिनों से तैयारियां में जुटे थे। बाजार गए लोगों ने कन्हैया की पालकी और सजावटी सामग्री खरीदी। मंदिरों व घरों में कान्हा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.