लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा कस्बे में सिसैया-ढखेरवा हाईवे मार्ग पर स्थित यह बोर्ड संत तुलसीदास की कर्मस्थली श्रीराम वाटिका धाम की पहचान के रूप में लगा स्वागत गेट बारिश के बीच अचानक गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सूचना दी गई। नगर पंचायत की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने हाईवे पर गिरे बोर्ड को हटाने की कार्रवाई शुरू की, इससे आवागमन सुचारु कराया जा सके। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धौरहरा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा ठप इससे पहले सिसैया-ढखरेवा हाईवे पर धौरहरा वन रेंज कार्यालय के ...